टांडा बिजैषी में वाघ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे वन विभाग के चीफ कंसरवेटर ललित वर्मा

WhatsApp-Image-2023-02-05-at-5.58.48-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

न्यूरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा बिजैषी में वाघ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे वन विभाग के चीफ कंसरवेटर ललित वर्मा
थाना न्यूरिया ग्राम टांडा बिजैषी में पिछले माह 18 जनवरी को शाम दिन छुपे राजमिस्त्री गोकुल मलिक की वाघ ने घर के निकट से खींचकर गन्ने के खेत में ले जाकर आधा शरीर खाकर छोड़ गया था परसो फिर उसी गेंहू के खेत में दो वाघो के पगचिन्ह देखे गए और रात भी यहाँ पगचिन्ह देखे गए गाँव में अब भी दहशत का महौल है
आज बरेली जोन के चीफ कंसरवेटर ललित वर्मा मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया और वाघो द्वारा गन्ने के खेत में आने व जाने के पगचिन्ह देखे उनहोंने ने कहा कि गन्ने की फसल शीघ्र काटी जाये ताकि वाघ की छुपने की जगह ही न मिले गन्ने की फसल लगभग 14एकड में खडी है पर्ची मिलने पर काटी जायेगी
तार फेंसिंग के बारे में चीफ कंसरवेटर ने बताया कि 25 किलो मीटर का प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेजा है वाघ की लोकेशन के लिए केमरे लगवा दिए गए हैं

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इधर ग्राम टांडा बिजैषी के प्रधान पति मनोज कुमार ने चीफ कंसरवेटर से कहा कि गस्त के लिए मात्र दो ही कर्मचारी आते हैं कर्मचारियों की संख्या बढाई जाये गन्ने के खेत के चारों ओर खाबर लगाया जाये फिलहाल कुछ भी करे वाघ को शीघ्र से शीघ्र पकडा जाये ताकि गाँव वाले सुरक्षित हो सके आस पास के ग्रामीण वाघ के डर के कारण अपने खेतो पर नहीं जा रहे हैं और न ही घरों से शाम के समय नहीं निकल पा रहे हैं गाँव वाले काफी परेशान है ग्रामीण राते जाग जाग कर काट रहे हैं
इस मौके पर प्रमुख रूप से चीफ कंसरवेटर ललित वर्मा डी एफ ओ सामाजिक वानिकी संजीव कुमार एस डी ओ माला रेंज दिलीप तिवारी एस डी ओ पूरनपुर मयंक पान्डे एस डी ओ अंजनी श्री वास्तव रेंज आफीसर पीयूष मोहन थानाध्यक्ष रोहित कुमार वन दरोगा शेर सिंह सोनी सिंह ग्राम प्रधान पति मनोज कुमार सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण उपस्थित थे
रिजवान खान

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights