न्यूरिया । थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलडिया भिंडारा मझोला मार्ग पर तालाब के किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है शव मिलने की सूचना पर नगर मझोला में हडकंप मच गया सूचना पर थानाध्यक्ष रोहित कुमार व मझोला चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गये हर पहलू से मुआना कर शव को कब्जे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है उक्त मामले में थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है फिलहाल हर पहलू पर जांच की जा रही है अग्रिम कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर अमल में लाई जाएगी रिजवान खान