बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रिसौली में बिजलीघर रोड स्थित बाबा की मढ़ी पर आज शनिवार को बाबा बसंत गिरि महाराज की 15वीं पुण्य तिथि यहां धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य में यहां एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों ने भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां सबसे पहले रामचरितमानस का अखंड पाठ किया गया। उसके बाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं गए। महिालओं ने यहां भंजन भी गाएं। साथ ही कीर्तन भी कराया गया। बाद में यहां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसको सफल बनाने में दिल्ली से पधारे महंत थानापति महेन्द्र गिरि, महंत रमेश गिरि, राजेंद्र गिरि, डा.वीरपाल सिंह सोंलकी, उमेंश सोलकी, अजय यादव, धर्मेंद्र सिसौदिया, ओमवीर सिंह, अमरपाल सिंह, गंगासिहं, योगेन्द्र पाल सिंह, मोरसिहं, गोपाल सिसौदिया, मुन्ना बाबू शर्मा, राजीव राणा आदि मौजूद रहे।