मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

ताजदारे अहले सुन्नत हज़रत सालिम मियां साहब के नाम से बनेगा ऐतिहासिक गेट

August 25, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ताजदारे अहले सुन्नत हज़रत सालिम मियां साहब की याद में छोटे सरकार रोड पर एक भव्य एवं ऐतिहासिक गेट का निर्माण कराया जा रहा है। गेट की संग-ए-बुनियाद उनके जानशीन जिला काज़ी हज़रत अतीफ मियां कादरी साहब ने पहली ईंट रखकर की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा सहित बड़ी संख्या में कादरी दरगाह के चाहने वाले मौजूद रहे।
बताया गया कि बारह रबीउल अव्वल की चांद के हिसाब से 11 तारीख को आयोजित कार्यक्रम में गेट निर्माण की विधिवत शुरुआत की गई। हज़रत सालिम मियां साहब की देश-विदेश में बड़ी संख्या में अकीदतमंद और मुरीद रहे हैं। उन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा, दुआ और सद्भावना के लिए समर्पित किया। यही कारण है कि विभिन्न धर्मों के लोग भी उनका सम्मान करते थे और उनसे दुआएं लेकर फैज़ हासिल करते थे।हज़रत सालिम मियां साहब के चाहने वालों की लंबे समय से इच्छा थी कि बदायूं में उनकी याद को स्थायी रूप से संजोने के लिए एक भव्य गेट का निर्माण कराया जाए। संग-ए-बुनियाद रखे जाने के साथ ही यह इच्छा पूरी होने की दिशा में कदम बढ़ गया है। गेट निर्माण की शुरुआत से उनके अकीदतमंदों में खुशी का माहौल है।
कार्यक्रम के दौरान हज़रत सालिम मियां साहब और पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के बीच रहे विशेष लगाव का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि हज़रत सालिम मियां साहब आबिद रज़ा को हमेशा अपनी दुआओं से नवाज़ते थे।
संग-ए-बुनियाद के मौके पर कादरी दरगाह से जुड़े सैकड़ों अकीदतमंद एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights