बुजुर्ग महिला मन्नत पूरी होने पर लेट – लेटकर गंगा घाट पहुंची,किया गंगा स्नान, कराया भण्डारा 

WhatsApp-Image-2023-01-29-at-5.48.26-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कछला। उझानी ब्लॉक क्षेत्र कछला की एक बुजुर्ग महिला अपने बीमार बेटे के ठीक होने पर गंगा घाट तक सड़क पर लेट -लेटकर पहुंची और गंगा स्नान करने के बाद पूजा अर्चना कर भण्डारा कराया ।
ब्लॉक उझानी क्षेत्र के कस्बा कछला वार्ड नंबर 9 निवासी भगवानदास कश्यप की 70 वर्षीय पत्नी वीरवती कश्यप ने काफी समय पहले गंगा मैया से अपने बेटे संतोष की तबीयत ठीक होने की मन्नत मांगी थी और कहा था कि बेटे की तबीयत ठीक होने पर वह अपने घर से कछला गंगा घाट तक सडक पर लेट – लेटकर जायेगी और गंगा स्नान के बाद भण्डारा कराएंगी । बुजुर्ग महिला वीरवती ने बताया कि गंगा मैया की कृपा से उनका बेटा कई वर्ष पहले बिल्कुल ठीक हो गया । रविवार को इसी के चलते वीरवती अपने रिश्तेदारों व मोहल्ले के लोगों के साथ गाजे – बाजे के साथ सड़क पर लेटते हुए कछला गंगा घाट पहुंची । गंगा घाट पहुंचकर वीरवती समेत सभी लोगों ने गंगा स्नान किया । गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना की गई बाद में विशाल भंडारा किया गया जहां सभी श्रृद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मन्नत पूरी होने पर सभी श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल देखने को मिला ।
इस अवसर पर विजय कश्यप, बलजीत कश्यप, राजू कश्यप, कृष्णा कश्यप, रामकिशन कश्यप, अशोक कश्यप, वंशीलाल, निशा देवी, रेनू श्रीवास्तव, निशी यादव, चमेली कश्यप, ज्योति कश्यप समेत भारी संख्या में श्रृद्धालु मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights