कांग्रेस की हाथ से जोड़ो हाथ यात्रा हजरतगंज पहुंची,राहुल गांधी की नीतियों का प्रचार किया

WhatsApp-Image-2023-01-29-at-5.30.48-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।आज जिला कांग्रेस की हाथ से जोड़ो हाथ अभियान के चौथे दिन ग्राम हजरतगंज में यात्रा पहुंची। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में लोगों से संपर्क अभियान जारी रखा। उझानी के पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे स्वर्गीय महेंद्र सिंह की कोठी पर एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें की जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने ग्रामीण जनों को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के संबंध में अवगत कराते हुए बताया कि आज राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से चलकर 3500किलोमीटर पद यात्रा करने के उपरांत कश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहराया और लोगों को एक आशा की किरण दिखाई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

देश में भारत जोड़ो इस यात्रा के उपरांत लोगों में नफरत की भावना निश्चित रूप से कम होगी। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा के राहुल गांधी ने इतनी बड़ी पदयात्रा करके साबित कर दिया है कि देश में नफरत के बीज बोने वालों की अब देश में कोई जगह नहीं है और अब जो भी इबारत लिखी जाएगी वह प्रेम की भाषा में लिखी जाएगी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री वीरेश तोमर ने कहा की सांप्रदायिकता वाली ताकतों को अब इस राहुल जी की यात्रा के बाद निश्चित रूप से हार मान लेनी चाहिए नफरत की जगह मोहब्बत में बहुत बड़ी ताकत होती है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती उपासना सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष श्री राम बहादुर कश्यप जी उझानी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण पाराशर जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत के अध्यक्ष सोमपाल सिंह जी राम प्रकाश सिंह आलोक सिंह ,सुरेंद्र सिंह ,राजभान सिंह ,पंडित रामशरण ,अवधेश श्रीवास्तव ,शाकिर हुसैन ,रिजवान मियां, प्रवेश कुमार आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights