मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 22.5 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपाइयों ने 2575 बूथों पर सुनी ‘मन की बात’ :- राजीव कुमार गुप्ता

January 29, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भाजपा ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 97वां संस्करण एपिसोड को पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बूथ स्तर पर जनसहभागिता से सुनी गयी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कृष्णा पुरी सिविल लाइन बदायूँ में कहा एक प्रधान सेवक होने के बावजूद अपनी और जनता की मूल भाव को लोगों के बीच स्वयं आकर बताना किसी भी देश के नागरिकों के लिए बहुत ही गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि एक देश का प्रधानमंत्री अपने मुख से लोगों के बीच में उनकी कार्यों को सराहते है तब प्रयास करने वाले व्यक्ति की ऊर्जा दुगनी होती ही है ,उन्होंने कहा पीएम के रेडियो प्रोग्राम मन की बात देश के बाकी हिस्सों की तरह जिला बदायूँ में भी लोगों ने रेडियो व टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनते है।

एमएलसी वागीश पाठक ने अपने बूथ सिविल लाइन्स में सुनी और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताई गई व जीवन में प्रेरित कर अच्छे मार्ग के लिए रोशनी डालने वाले विचारों का श्रवण किया है। गौरतलब है कि हर माह के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। इसके जरिए वे लोगों का हौसला आफजाई करते हैं।

विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज नगर में कहा प्रधानमंत्री देश के विकास को लेकर भी अपना अनुभव साझा करते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर आम लोगों व भाजपा कार्यकर्तायों में खासा उत्साह रहता है। निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री का उद्धबोधन सदैव प्रेरणादायक होता है।

जनपद में जगह जगह कार्येकर्ताओ ने सुनी मन की बात।
जिला पंचायत वर्षा यादव ने बिल्सी ग्रामीण, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने सहसवान, पूर्व जिलाध्यक्ष ने अशोक भारती ने सुभाष चौक, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ब्रहमपुर में, सुधीर श्रीवास्तव ने लोटनपुरा, शारदाकांत शर्मा ने अलापुर, अरुण प्रकाश ने सिविल लाईन, दुर्गेश वार्ष्णेय ने बिसौली में, हरिओम पाराशरी ने कृष्णापुरी, वरिष्ठ नेता अजीत वैश्य ने सिविल लाइन में, मनोज कृष्ण गुप्ता ने लोची नगला में, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने मधुवन कॉलोनी में मन की बात सुनी।

इस मौके पर जितेंद्र साहू राहुल रावत गोपाल शर्मा अमन गोयल संजीव सागर श्याम साहू अनिल शर्मा सीमा राठौर अमित उपाध्याय जया साहू उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights