राज्यमंत्री ने किया गोल चक्कर का उद्घाटन

IMG_4443
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ। जनपद को साफ सुथरा और सुंदर बनाने के लिए सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इस्लामनगर में डिवाइडर व मेन चैराहे गोल चक्कर का सौंदयीकरण कराया गया है, जिसका शनिवार को बैण्डबाजे के बीच नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय के साथ फीता काटकर एवं शिलापट से पर्दा हटाकर उद्घाटन किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि फव्वारा व हाईमास्क लाइट, पोल पर रंग बिरंगी लाइट के साथ सौंदर्यीकरण होंने के बाद चैराहा एक अलग ही रूप में दिखाई दे रहा है। यह आकर्षण का केंद्र बन गया है। चैराहे पर सीसीटीवी भी लगवाए जाएंगे। इसके अलावा सांकेतिक बोर्ड भी लगा दिए जाएं। उन्होंने कहा कि यह चैराहा चारों दिशाओं को जोड़ने का काम कर रहा है और शहर के लिए चैराहा एक मिसाल है। इसी प्रकार आगे भी चैराहों का विकास किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार की योजनाएं चल रही हैं, तो निश्चित ही भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा। अब ऐसा लगता है कि सतयुग आ गया है। जब मोदी जी और योगी जी चिंतित हैं कि देश की तरक्की कैसे हो, तो जरूर इस देश का भाग्य अवश्य बदलेगा। अच्छा सोचो-अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। हम सब जो बोलते हैं, वह इसी ब्रहमाण्ड में गूंजता है। जब हम और आप अच्छा सोचेंगे तो निश्ंिचत ही अच्छा होगा। आपने जब अच्छा सोचा तभी भारत का डंका विश्व में बज रहा है। जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने अपना माथा संसद भवन की सीढ़ियों पर रखकर कहा कि हे परमपिता परमेश्वर मुझे इतनी ताकत देना, जिससे मेरे देश के सब लोगों का भला हो। जिसकी कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं होता, उसकी बाणी में दम होता है। अब विश्व भारत की ओर देख रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights