मदर एथीना स्कूल में ‘गणतंत्र दिवस’ समारोह का भव्य समारोह हुआ

1-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। मदर एथीना स्कूल में आज 74वें गणतत्र दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों के साथ भव्य
आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा
ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा
में उनके सुप्रसिद्ध विचारों को प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् देशभक्त चंद्रशेखर आजाद के
जीवन एवं त्याग से संबंधित लघु नाटिका एवं देशभक्ति गीत पर बहुत सुंदर, मनमोहक नृत्य
प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर दर्शकों की तालियों से वातावरण गुंजायमान हो गया। इसके
साथ ही अग्रेजी तथा हिंदी भाषा मे क्रमशः अनमोल कक्षा-10 एवं आराध्या गुप्ता कक्षा-11 के
विद्यार्थियों द्वारा गणतंत्र दिवस के विषय में अभिभाषण पेश किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कुशाग्र एव ग्रुप
ने गिटार बजाते हुए एक देशभक्ति गीत पेश किया। इसके अलावा शिक्षक ऑसमंड ऐरिक
डेविड एव आभा सक्सेना द्वारा अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये गये। इसके अलावा
कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘एकल नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन भी
किया गया। जिसका मुख्य विषय देशभक्ति था। जिसमे प्रतिभाग करते हुए विद्यार्थियों ने
बहुत आकर्षक एवं मंत्रमुग्ध प्रस्तुति दी। अंत में विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत
द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में गणतंत्र राष्टं का महत्व समझाते हुए उनकी भूमिका देश एव
समाज के प्रति बताते हुए निभाने को प्रेरित किया गया। उन्होंने जीवन में गणतंत्र का
महत्व सबके प्रति समानता एव सद्भाव का भाव प्रदर्शित करने के बारे में बताया और कहा
कि तभी हम एक सशक्त एवं सुसंगठित राष्टं की परिकल्पना कर सकते हैं। उन्होंने सभी
प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम का संचालन
कक्षा-9 की पाखी तोमर एवं अक्षत कुमार ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights