ट्रेन से कटकर युवक की मौत, मचा कोहराम

Screenshot-511
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी | बीती रात नगर के एक मौहल्ले में रहने वाले एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई । सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बुधवार की देर रात नगर के मौहल्ला श्री नरायणगंज में रहने वाले राजेश कश्यप के 26 वर्षीय बेटे अजय कश्यप की ट्रेन से कटकर मौत हो गई । मृतक के पिता ने बताया कि जब उनका बेटा रात भर घर नही आया तो उन्हें उसकी फिक्र हुई और उन्होंने गुरुवार की सुबह अपने बेटे के मोबाइल पर फोन किया तो जीआरपी पुलिस ने फोन उठाया और बताया कि आपके बेटे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है । सूचना मिलते ही परिजन रोते – बिलखते स्टेशन पहुंचे जहां युवक के शव को देख उनका रो – रोकर बुरा हाल है । वहीं युवक के ट्रेन से कटकर मौत हो जाने की खबर सुनते ही स्टेशन पर लोगों की भीड जुट । स्टेशन मास्टर ने बताया कि बरेली से कासगंज जा रही ट्रेन ने उन्हें रेलवे पटरी पर शव पड़े होने की सूचना दी तो उन्होंने जीआरपी पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है । जीआरपी पुलिस ने बताया कि युवक के कान में एअरफोन लगा हुआ था । बताया जाता है मृतक नगर की एक दुकान पर नौकरी करता था ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights