कछला | उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर तेज रफ्तार गन्ना लदी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई । गन्ना लदी ट्रॉली पलटते देख ट्रैक्टर चालक कूद गया । गुरुवार की सुबह कादरचौक से नफर आलम ट्रैक्टर – ट्रॉली में गन्ना लादकर नगरिया जा रहा था वह जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर एक कॉलेज के समीप पहुंचा तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हों गया जिससे गन्ना लदी ट्रॉली बीच सड़क पर पलट गई जिससे ट्रॉली में भरा गन्ना सड़क पर फैल गया । वही ट्रैक्टर चला रहा नफर आलम ने ट्रॉली पलटते देख कूदकर अपनी जान बचाई । गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर – ट्रॉली के पास से कोई वाहन व राहगीर नही गुजर रहे थे वर्ना हादसा हो सकता था ।