जनपद में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

IMG_6770
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मुख्य अथिति ने झण्डारोहण कर परेड की ली सलामी
बदायूँ।
 जनपद में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास तथा धूमधाम से मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार एवं नगर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट में झण्डारोहण कर तिरंगे को सलामी दी व राष्ट्रगान गाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित संकल्पो की शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विचार रखे। कलेक्ट्रेट स्थित शहीद पार्क पहुंचकर डीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ पर शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित किए। डीएम ने सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, मुख्य विकास अधिकरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप वार्ष्णेय के साथ गांधी नेत्र चिकित्सालय में गांधी जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर झण्डारोहण कर तिरंगे की सलामी ली।
  तत्पश्चात पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बी0एल0 वर्मा ने जिधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह के साथ झण्डारोहण कर परेड की सलामी ली। भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने का संकल्प लिया। जनपद न्यायाधीश पंकज अग्रवाल, बदायूँ सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि व एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को मेडल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने पुलिस परेड ग्राउंड में हॉल बनने के लिए अपनी निधि से 20 लाख रूपए की घोषणा की बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बच्चों को मुख्य अतिथि ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि  विश्व का बड़ा लिखित संविधान हमारे देश भारत का है, जिसमें सभी धर्म के लोगों को एक सामान्य अधिकार प्राप्त है। देश की आजादी दिलाने में जो महान व्यक्ति फांसी पर चढ़ गए हैं उन्हें याद करना चाहिए। देश को आगे बढ़ाने में सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। देश के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि कानून का पालन करें, तभी देश में सुधार तथा प्रगति होगी। निरंतर देश को आगे बढ़ाएं, इसका महान बनाने के लिए लगातार प्रयास करते

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


इसके बाद बदायूँ क्लब में भी डीएम ने झण्डारोहण किया यहां बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डीएम ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि विश्व का बड़ा लिखित संविधान हमारे देश भारत का है, जिसमें सभी धर्म के लोगों को एक सामान अधिकार प्राप्त है। देश की आजादी में दी गई आहूतियों को कभी भी भूलना नहीं चाहिए। देश को आगे बढ़ाने में सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। सभी लोग संकल्प लेकर अपने दायित्वों का सही निर्वाहन करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि कर्तव्य पर ध्यान देकर अपनी-अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निर्वाह करके एक अच्छा जनपद बनाएं। उन्होंने कहा कि सब लोग मिलकर कार्य करे जिससे देश प्रगति करे। देश के प्रत्येक नागरिक का दायित्वों का सही से निर्वाहन करे, तभी देश में सुधार तथा प्रगति आएगी।


एसएसपी ने कहा कि हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित सम्बिधान है। गणतंत्र दिवस को मनाने के पीछे जो मूलभूत कारण है कि बड़ी कुर्बानियों और प्रयासों के बाद हमें स्वतंत्रता मिली है और हमे गणतंत्र प्राप्त हुआ है। इसे सभी को समझना चाहिए। यह बहुत बहूमूल्य है, इसको बनाए रखें। निरंतर देश को आगे बढ़ाएं, इसको महान बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहें। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी आरए सिद्धार्थ वर्माय, बदायूँ क्लब बदायूँ के सचिव डॉ0 अक्षत अशेष सहित क्लब के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights