बदायूं क्लब में उल्लास और गर्व के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

WhatsApp-Image-2023-01-26-at-5.07.15-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। बदायूं क्लब में आज गणतंत्र दिवस का आयोजन उल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा ओ पी सिंह एवं सीडीओ संतोष कुमार वैश्य के साथ सबसे पहले ध्वजारोहण किया। सदस्यों ने समवेत राष्ट्गान किया। डी डी डांस ग्रुप और वी किड्स स्कूल के बच्चों ने ग्रुप डांस, अर्जुन प्रताप, आद्विक ने स्पीच और आगम अशेष ने गीत प्रस्तुत किया वहीं अग्रिम पाठक, आद्रिका, अविधा अरोरा, ह्यात नकवी ने ने डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति करने वाले बच्चों एवं कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए छात्रा नूरजहां का विशेष सम्मान हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनोज कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर की महत्ता पर बल दिया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

और अपने अपने क्षेत्र में कर्तव्यों का पालन करने का आह्वाहन किया, उन्होंने कहा मेरा प्रयास है कि मैं संकल्प बद्ध हो अपने इस कार्यकाल में जिले को नये आयाम दूं। क्लब में उन्होंने आगामी दिनों में और रचनात्मक आयोजन करने का सुझाव दिया। एस.एस.पी डा ओ पी सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा, कि ये बदायूं क्लब अन्य शहरों के क्लब की अपेक्षा अधिक सक्रिय और साहित्यिक व सांस्कृतिक रुप से संपन्न है जो अच्छा वातावरण यहां दिखता है वो अन्य क्लब में नहीं पाया गया। उन्होंने अपील की सभी लोग अपने क्षेत्र और आस पास लोगों के सहयोगी बनें। उन्होंने सदस्यों की मांग पर ऐ मेरे वतन के लोगो जरा याद करो कुर्बानी गाकर समां बांध दिया। सीडीओ केशव कुमार ने अधिकारों और कर्तव्यों को व्यक्त करते हुए गणतंत्र शब्द की व्याख्या की।

इस अवसर पर क्लब के सचिव डा अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि क्लब को उत्कृष्ट संस्था बनाया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व संतोष वैश्य, एस डी एम सदर सुखपाल वर्मा, पदाधिकारी एस,के गुप्ता,दीपक सक्सेना, अनूप रस्तोगी, कुलदीप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, वरिष्ठ सदस्य सूर्यप्रकाश वैश्य, रजनीश गुप्ता, रमेश गुप्ता, डॉ. सी के जैन, राम बहादुर व्यथित, परविन्दर सिंह दुआ, मयूर गुप्ता, नीरज रस्तोगी, नितिन गुप्ता, सतीश चंद्र मिश्रा, तरित माथुर, के. एल. गुप्ता, ज्ञानानंद पाण्डेय, विवेक खुराना, नितिन अग्रवाल, अवधेश माहेश्वरी, विजय मिश्रा, सुमित मिश्रा, शरद रस्तोगी, एनुलहुदा नकवी, परविंदर सिंह, रुपिंदर सिंह, क्षितिज शंखधार, डॉ. आदित्यहरी गुप्ता, डी एस राठौर, आदि उपस्थित रहे। क्लब के सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना ने संचालन किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights