बी0आई0एम0टी0 में स्वतन्त्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती धूमधाम से मनाई

WhatsApp-Image-2023-01-23-at-3.11.26-PM-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। बदायूँ इस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमैण्ट एण्ड टैक्नोलाॅजी में सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ निदेशक अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंघल व विकास आहूजा द्वारा माँ सरस्वती व सुभाष चन्द्र बोस के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया गया।
छात्र/छात्राओं व शिक्षकों ने स्वतन्त्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस के स्वतन्त्रता आन्दोलन में योगदान पर सविस्तार प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं ने देशभक्तिसे पूर्ण कविताओं का भी पाठ किया।
प्राचार्य डाॅ0 पीस दास ने अपने सम्बोधन में कहा कि सुभाष चन्द्र बोस ने ब्रिटिश शासनकाल में, आई0ए0एस0 में सफल होकर सिद्ध कर दिया कि हम भारतीय बुद्धि व प्रतिभा में किसी से पीछे नहीं हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूॅंगा’’ का अर्थ स्पष्ट करते हुए, निदेशक अक्षज रस्तोगी ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस ने देश के लिए अपना सर्वस्व त्याग करने का आवाह्न किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रो0 नवनीत यादव व संचालन नीतू सिंह, श्रेयसी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर काॅलेज नियन्त्रक सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव एवं प्राचार्य डाॅ. पी. दास के साथ समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights