बदायू। विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज मानव श्रंखला बनाकर लोगों को यातायात जागरूक किया । पहले प्रबंध समिति के अध्यक्ष सहदेव सागर ने लोगों से यातायात नियमों के पालन का आव्हान किया । उन्होंने यातायात के लिए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने का आह्वान किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक का गीता सिंह ने उपस्थित लोगों को यातायात की शपथ दिलाई और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया । इस मौके पर शिक्षिका प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, रस्तोगी, शिक्षक राजीव कुमार के अलावा अनुदेशक मिथिलेश, करुणेश और कुसुम लता आदि मौजूद रहे ।