राजनीति विज्ञान परिषद का पुनर्गठन, अमरपाल अध्यक्ष ज्योति शाक्य मंत्री निर्वाचित

WhatsApp-Image-2023-01-20-at-5.47.33-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में वर्तमान सत्र 2022 – 23 हेतु राजनीति विज्ञान परिषद का पुनर्गठन किया गया। जिसमें एम ए प्रथम सेमेस्टर के छात्र अमरपाल सिंह को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि सचिव के रूप में एम ए द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति शाक्य निर्वाचित घोषित की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार जायसवाल एवं डॉ राजधारी यादव की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में अमरपाल सिंह ने 50 मत प्राप्त कर किया जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आर्यन गुप्ता को 31 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के दो पद पर बीए तृतीय वर्ष के इसराक अहमद खान एवं दीक्षा सक्सेना ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित हुए। सचिव के एक पद पर ज्योति शाक्य को 40 मत प्राप्त हुए और निर्वाचित घोषित की गई। संयुक्त सचिव के 2 पदों पर बीए प्रथम सेमेस्टर की प्रतीक्षा यादव 31 मत प्राप्त कर एवं बीए प्रथम सेमेस्टर की ही ओझल सिंह ने 36 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुईं।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आर्यन गुप्ता,विश्वनाथ प्रताप, अस्मिता सागर, निफा बी, दीपाली कश्यप, शिल्पी सिंह, सोनम एवं सोनल राठौर का चयन किया गया। निर्वाचन अधिकारी की भूमिका का निर्वहन शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के प्रभारी डॉ हुकुम सिंह ने किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर डॉ अंशु सत्यार्थी, डॉ प्रेमचंद चौधरी, डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ बबीता यादव, डॉ सरिता यादव, डॉ नीरज कुमार, डॉ ज्योति शाक्य ,अर्जुन सिंह, भगवान सिंह राजपूत, स्नेहा पांडे ,दिव्या राजपूत, विपिन कुमार, प्रमोद साहू आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights