राष्ट्रीय लोकदल ने किसानों के गन्ना मूल्य बढौतरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजे

IMG-20230109-WA0039
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद माननीय चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार कार्यकारी  प्रदेश अध्यक्ष मा० मनजीत सिंह के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में किसान संदेश अभियान चल रहा है इसके अन्तर्गत आज दिनांक 9 जनवरी को विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद‌ बदायूँ के ग्राम करौलिया में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव एवं जिला प्रवक्ता जलज यादव (पूर्व प्रधान करौलिया) के नेतृत्व में तथा ग्राम अभिगांव में युवा रालोद के विधानसभा दातागंज अध्यक्ष सोमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसानों से पत्र लिखवाकर, अभियान चलाया गया। अभियान में उपस्थिति किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा अपने अपने पत्र जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव को सौंपे। सभी कार्यक्रमों से 145 पत्र  एकत्रित  कर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव, ने जिला सचिव जयकिशन लाल शर्मा, रामलखन, नितिन यादव एडवोकेट, पूर्व प्रधान जलज यादव, के साथ  मुख्य डाकघर बदायूँ पहुँचकर सभी किसान पत्रों को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रषित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो झूठे बादे करके सरकार बना ली अब सरकार जनता से किए हुए बादे भूल गई है सरकार ने जनता से गन्ने की कीमत बढाने तथा उसके भुगतान को करने का जो बादा किया था बो नही कर रही है इसी मांग को लेकर हमारा राष्ट्रीय और प्रदेश के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रों को किसानों के माध्यम से भेजा जा रहा है ।  

जिला प्रवक्ता जलज ने कहा कि सरकार गन्ना किसानो की अनदेखी कर रही है हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लगातार किसानों के हित की मांग कर रहे हैं इसी क्रम में हमारे जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव जनपद में लगातार किसानों से संपर्क अभियान चला रहे हैं और किसानों से पत्र लिखाकर मुख्यमंत्री को भेज रहे हैं।

सोमेन्द्र यादव ने कहा कि जनपद में किसानो के हित में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसान संदेश अभियान चलाया जा रहा है आज के इस बिशेष अभियान में किसानों से पत्र लेकर जिलाध्यक्ष के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रेषित किये जायेंगे। तथा जब तक मांग पूरी नही होगी तब तक गांव गांव जाकर अभियान चलता रहेगा।   इस बिशेष अभियान में मुख्य रूप से अनिल, कालीचरन, जलज यादव, रोहिताश शर्मा, गौरव, पवन यादव, सोमेन्द्र  सिंह, प्रमोद यादव, योगेश कुमार सिंह, बिशेष, वीरेश, विपिन, बंटी, धनंजय सिंह, गोपाल, अभिषेक, फुरखान एडवोकेट, आशीष, आ‌‌‌‌दि मौजूद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights