महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह का भव्य आयोजन

DSCN8269
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ। महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाया गया। जयंती के अवसर पर  जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद स्तर पर मुख्य कार्यक्रम इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन में श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, सांसद संघमित्रा मौर्य, नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जनप्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात बहराइच से प्रधानमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव जी के स्मारक का शिलान्यास किया जिसका सजीव प्रसारण एलईडी वैन के माध्यम से दिखाया गया तथा महाराजा सुहेलदेव के शौर्य एवं बलिदान पर आधारित गौरवगीत के गायन एवं चलचित्र के साथ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का वर्चुअल उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि भारतवर्ष के इतिहास में मध्यकाल 11वीं शती में उत्तर प्रदेश के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुये, जिन्होने विदेशी आक्रान्ताओं से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की रक्षा की। महाराजा सुहेलदेव का शौर्य एवं पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण हैं। विदेशी आक्रान्ताओं से मुकाबला करने के लिए 21 राज्यों का संगठन बनाकर कुशल रणनीति के रूप में विशिष्ट युद्धकला के माध्यम से महाराजा सुहेलदेव ने विजय प्राप्त की। विश्व के इतिहास में एक महत्वपूर्ण संगठनकर्ताओं के रूप में महाराजा सुहेलदेव का यह कार्य एक प्रेरणास्रोत हैं। महाराजा सुहेलदेव ने देश की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक सुरक्षा के साथ-साथ जल संरक्षण, गौ-संरक्षण एवं जन कल्याण की दिशा में अनेक कार्य किये, जिससे आमजनमानस को अत्यन्त लाभ हुआ। महाराजा सुहेलदेव जी के शौर्य एवं बलिदान पर अनेक घटनाएं, जनश्रुतियों, लोकगीतों एवं वाचिक परम्परा में विद्यमान है, जिन पर विशिष्ट शोध की आवश्यकता हैं। सजीव प्रसारण में मुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज ज्ञान की देवी माँ0 सरस्वती का पावन दिवस है, साथ ही आज विदेशी आक्रान्ताओं इस धरती को पूरी तरह से सुरक्षित करने के लिए अपना शौर्य एवं पराक्रम का प्रदर्शन इस धरती पर करने वाले धर्मरक्षक, राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव की पावन जयंती का कार्यक्रम भी है, उन्होने कहा कि हमें महाराजा सुहेलदेव जी के जीवनमूल्यों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता हैं।   प्रधानमंत्री के द्वारा वर्ष 2012 में महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर डाकटिकट को परिचालन में लाया गया था। प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास की जो बात कही है, उस पर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुये समाज के प्रत्येक तबके को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने तथा सुरक्षा और सम्मान का भाव पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इतिहास के महानायकों के प्रति भी पूरी श्रद्धा और सम्मान का भाव व्यक्त करते हुए जहां कही भी उनके स्मारक और उनकी स्मृतियां होगी, उनकी स्थापना के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगे। सजीव प्रसारण में प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने पराक्रम से मातृभूमि का मान बढ़ाने वाले राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव जी की जन्मभूमि एवं ऋषि-मुनियों की तपोभूति (बहराइच) की पावन धरा को मै आदरपूर्वक नमन करता हूँ। बसंत पंचमी की सभी देशवासियों को मंगलकामनाएं। माँ सरस्वती भारत के ज्ञान-विज्ञान को और समृद्ध करे। आज का दिन विद्या आरंभ और अक्षर ज्ञान के लिए बहुत शुभ माना जाता हैं। उन्होने कहा कि भारतीयता, हमारी संस्कृति हमारे संस्कारों के लिए ढाल बनकर खड़े होने वाले महानायक महाराजा सुहेलदेव का जन्मोत्सव हमारी खुशियों को आज और बढ़ा रहा हैं। आज इस शुभ अवसर पर महाराजा सुहेलदेव जी के स्मारक के भव्य शिलान्यास का शौभाग्य मिला हैं। यह आधुनिक और भव्य स्मारक एतिहासिक चित्तौरा झील का विकास बहराइच पर महाराजा सुहेलदेव के आर्शीवाद को बढ़ायेगा, साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा। आज महाराजा सुहेलदेव के नाम पर बनाये गये मेडिकल कालेज को एक नया और उच्च भवन भी मिला हैं। बहराइच जैसे जिले में बनाये गये मेडिकल सुविधाओं को बढ़ना यहां के लोगो के जीवन को आकांक्षी बनायेगा। साथ ही इसका लाभ आसपास के जिले के लोगो को भी मिलेगा। उन्होने कहा कि बीते कुछ सालों में देश भर में इतिहास, आस्था, आध्यात्म एवं संस्कृति से जुड़े जितने भी स्मारकों का निर्माण किया जा रहा है, उनका बहुत बड़ा लक्ष्य पर्यटन को बढ़ावा देने का भी हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन और तीर्थनन दोनो के मामलों में समृद्ध भी है और इसकी क्षमताएं भी अपार हैं। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में उत्तर प्रदेश टाॅप तीन राज्यों में चुका हैं। पर्यटन विकास की दृष्टि से उत्तर प्रदेश में कई एयरपोर्ट निर्माण का कार्य चल रहा हैं। साथ ही चैड़ी सड़कें भी बनायी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट, रोड कनेक्टिविटी केसाथ रेल कनेक्टिविटी भी आधुनिक हो रही हैं।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने महाराजा सुहेलदेव के जयन्ती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृत्तिव पर प्रकाश डाला। शासन द्वारा जो भी कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है उन सबका पात्र व्यक्तियों को उसका लाभ दिया जायेगा। उन्होने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना‘ का शुभारम्भ किया जिसमें प्रदेश के गरीब बच्चों का अब आई0ए0एस0, आई0पी0एस0 बनने के लिये कोचिंग सेन्टरर्स की भारी भरकम फीस नही अदा करनी होगी। उन्होने विद्यालयों के बच्चों के प्रस्तुति पर काफी प्रसन्नता व्यक्त की। शाम को पुलिस परेड ग्राउंड स्थित शहीद स्थल पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन तथा राष्ट्रभक्ति गीतों पर बैण्ड वादन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights