किसी ने लिए फेरे तो किसी ने कहा ‘‘कु़बूल है…’’

IMG_4708-6-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

632 जोड़ो की धूमधाम से सम्पन्न कराई
बैण्ड बाजा बारात
बदायूँ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अन्तर्गत ब्लॉक उझानी में 40, उसावां में 51, म्याऊँ में 48, समरेर में 32, दातागंज में 29, दहगवां में 27, सहसवान में 49, अम्बियापुर में 45, इस्लामनगर 35, कादरचौक में 48, वजीरगंज में 37, जगत में 28, सालारपुर में 33, आसफपुर में 71, बिसौली में 59 सहित कुल 632 का विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी ब्लॉकों में कुल 31 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कुबूल किया।
 अन्य प्रतिनिधियों ने नवदम्पत्तियों को आर्शीवाद दिया। बदायूँ क्लब के अलावा दातागंज, म्याऊँ, सहसवान मुख्यालय, बिसौली, अम्बियापुर इस्लामनगर के विकासखण्ड मुख्यालय सहित सात स्थानों पर विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाधिकारी मनोज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला विकास अधिकारी रामसागर यादव, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक एवं धर्मेन्द्र शाक्य, दीपमाला गोयल सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर नवदम्पत्तियों पर पुष्प वर्षा की एवं आशीर्वाद देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि जीवन में सबसे बड़ा दान कन्या दान ही माना जाता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर सबका साथ सबका विकास करने का एक ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सपना देखा था कि किस प्रकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास किया जाए उसी सपने को साकार करने में उत्तर प्रदेश सरकार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे एतिहासिक कार्यक्रम करने से आपस में भाईचारा बढ़ता है। सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीब परिवारों का सहयोग कर रही है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे जिससे समाज में आपसी मतभेद दूर होगा।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जिन वर-वधुओं की शादी हो रही है, वह बड़े भाग्यशाली हैं। अपनी शादी में नेता, मंत्री और अधिकारियों को बुलाने के लिए लोग बार-बार निमंत्रण देते हैं और नहीं पहुंच पाते हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सभी लोग मौजूद होकर वर वधुओं को आशीर्वाद दे रहे हैं। यह एक अद्भुत नज़ारा है। अब माता-पिता पर लड़कियां बोझ साबित नहीं होंगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत प्रत्येक जोडे़ को 51 हजार रुपए धनराशि निर्धारित है, जिसमें 35 हजार रुपए वधु के बैंक खाते में, 10 हजार रुपए विवाह संस्कार हेतु आवश्यक सामग्री के लिए जैसे कपड़े, गहने एवं 07 वर्तन तथा 6 हजार रुपए की धनराशि विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं/अथितियों के स्वागत सत्कार में व्यय की गई है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम, महाराज सिंह आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights