उझानी गेस्ट हाउस में दूसरे दिन भी रंगरेलियां मनाते पकडे गए छात्र – छात्राएं

WhatsApp-Image-2022-12-08-at-7.04.38-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी | नगर के एक चर्चित गेस्ट हाउस में पुलिस ने दूसरे दिन भी चार छात्र – छात्राओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। जिन्हें पुलिस ने थाने में बैठा दिया है। वही पुलिस ने छात्र – छात्राओं के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस गेस्ट हाउस मालिक को थाने ले आई है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वृहस्पतिवार को नगर के बदायूं रोड पर स्थित एक भगवती गेस्ट हाउस में छात्र – छात्राओं के आपत्तिजनक में होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने गेस्ट हाउस से चार छात्र -छात्राओं को आपत्तिजनक में पकड़ लिया थाने में बैठा दिया वहीं गेस्ट हाउस मालिक को भी पुलिस ने थाने में बैठा दिया है । बताया जाता है पुलिस गेस्ट हाउस मालिक के खिलाफ कार्रवाई का मन बना रही है।बताया जाता है चारों छात्र -छात्राएं बदायूं के रहने वाले है। यहां बताते चले बुधवार को भी पुलिस ने इसी गेस्ट हाउस से छात्र -छात्राओ को आपत्तिजनक में पकड़ा था जिन्हें बाद में उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था और गेस्ट हाउस मालिक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था | गेस्ट हाउस में छात्र -छात्राओं के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस पर धरना प्रदर्शन करते हुए गेस्ट हाउस मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की । गेस्ट हाउस पर धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने कहा कि गेस्ट हाउस सीज होना चाहिए | एसडीएम व सीओ ने गेस्ट हाउस के कमरों की तलाशी भी ली जिसमे आपत्तिजनक सामान मिलने पर उन्होंने गेस्ट हाउस सीज करने की बात कही है ।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि छात्र – छात्राओं के घर वालों को बुलाया गया तभी उन्हें उनके सुपुर्द किया जायेगा | उन्होंने बताया अगर छात्राओं के परिजन अगर युवकों के खिलाफ कोई तहरीर देते है तब ऐसी स्थिति में छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights