दातागंज में कांग्रेस की बैठक में निकाय चुनाव की रूपरेखा तय की

WhatsApp-Image-2022-12-02-at-6.14.43-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज दातागंज नगर में निकाय चुनाव के संबंध में एक बैठक दातागंज कांग्रेस कार्यालय मंगल की बाजार पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।जिसमें की निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया गया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव हम लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमको दातागंज विधानसभा की एक नगर पालिका नगर पंचायत आलापुर, उसैत, उसावा, पर मजबूत कैंडिडेट लड़ाए जाएंगे और उनके सभी वार्ड पर कांग्रेश हाथ के पंजे का चुनाव निशान देकर चुनाव लड़ाया जायेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री आतिफ खान ने कहा की दातागंज विधानसभा के सभी नगर पंचायतों पर एवं सभी वार्डो पर न मजबूत प्रत्याशी उतारे जाएंगे और उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही ब्रज जोन की भारत जोडो यात्रा में दातागंज से 15 साथी शामिल होंगे एवं राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा जाएगी 25 यात्री दातागंज विधानसभा से शामिल होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के दोहरे चरित्र के बारे में बताते हुए कहा कि आज हमारे नेता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है उससे अत्यंत उत्साह लोगों में है। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इग़लास अहमद नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दातागंज श्री कयूम कादरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य छोटेलाल भुर्जी, ब्लॉक अध्यक्ष म्यायूं रामपाल शाकय जिला सचिव श्री वीरेश यादव न्याय पंचायत अध्यक्ष हजरतपुर ओमेंद्र सिंह ,ब्लॉक अध्यक्ष दातागंज अजहर हुसैन बृजेश मैथिल, इदरीश ,आदि ने भी अपने विचार रखें इस अवसर पर होरीलाल ,राशिद अल्वी, असलम मियां ,जय वीर , मीडिया प्रभारी लारेफ खान होरी लाल कश्यप, मेहंदी हसन, व्यास ,अब्दुल हसन, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights