मलेरिया विभाग में तैनात युवक की रेलवे पटरी पर वीडियो बनाते समय ट्रेन से कटकर मौत, मचा कोहराम

WhatsApp-Image-2022-11-27-at-5.52.00-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के बरेली – कासगंज रेलवे मार्ग पर एक युवक रेलवे पटरी पर वीडियो बना रहा था तभी पीछे से आ रही ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

रविवार को बदायूं कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला शिवपुरम निवासी अतुल (36) पुत्र देवजीत जो कि मलेरिया विभाग में तैनात है । आज सुबह वह अपने दोस्त सौरभ के साथ कछला गंगा घाट पर जल भरने जा रहा था वह जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के छतुईया रेलवे फाटक पर पहुंचा तो ट्रेन के आने के कारण फाटक बन्द मिलने पर सौरभ एक होटल पर चाय पीने को रुक गया ।

सौरभ ने बताया कि अतुल पेशाब करने की उससे कहकर चला गया और फाटक के समीप रेलवे पटरी के बीच में खडा होकर वीडियो बनाने लगा । तभी साढ़े ग्यारह बजे के करीब कासगंज की तरफ से आ बदायूं जा रही ट्रेन ने काफी हार्न दिया और अतुल को पटरी से हटने को शोर भी मचाया, लेकिन उसने नहीं सुना । जिससे अतुल की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। अतुल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।अतुल मृतक आश्रित में मलेरिया विभाग में तैनात था।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights