दो दिवसीय संविधान दिवस प्रदर्शनी का समापन

IMG-20221127-WA0015
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। बदायूं में संविधान दिवस पर चल रहे दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जन जागरुकता कार्यक्रम का समापन हो गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय केंद्रीय संचार ब्यूरो अलीगढ़ की तरफ से आयोजित समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव मुख्य अतिथि और दातागंज के ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

        डी पॉल स्कूल, राजाराम इंटर कॉलेज, जीजीआईसी और ब्लूमिंग डेल स्कूल के छात्र छात्राओं के बीच भाषण, नृत्य सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। ब्लूमिंग डेल, शिव नारायण दास महाविद्यालय, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने सभास्थल पर एनसीसी डे परेड, टग ऑफ वॉर में हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को उपस्थित अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए अतेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों से लड़कर पहले शिक्षा पाई और फिर उसी शिक्षा के दम पर भारत को संविधान दिया। उसी संविधान की वजह से आज के देश अखंड भारत बना हुआ है।

मुख्य अतिथि वर्षा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि की वजह से ही हम संविधान दिवस को इतने बड़े स्तर पर मना पा रहे हैं।

ब्लूमिंग डेल की प्रधानाचार्य शोभा फ्रांसिस ने कहा कि एनसीसी दिवस के साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संविधान दिवस के समापन समारोह का एनसीसी डे के साथ मनाया जाना एक सुखद संयोग है। उपस्थित जनसमूह ने एनसीसी कैडेट्स की प्रतिभा के साथ साथ बदायूं के अलग अलग विद्यालयों की प्रतिभाओं को देखा। ऐसे अच्छे कार्यक्रम सरकार को समय समय पर कराते रहने चाहिए।

कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि दोनों दिन मिलाकर करीब 5 हजार लोगों ने चित्र प्रदर्शनी को देखा। उन्होंने कहा कि लोगों की प्रतिक्रियाओं से लगता है कि संविधान दिवस को लेकर जन जागरुकता फैलाने की सरकार की कोशिश सफल रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights