बदायू। आज संविधान दिवस के अवसर पर बी.आर.बी. मॉडल स्कूल में बाचिक संविधान सभा का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने अपने विचार रखें | विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना सक्सेना ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारा संविधान पूरी दुनिया में सबसे श्रेष्ठ और सर्वोच्च है | संविधान निर्माताओं ने इसकी रचना से पूर्व दुनिया के 68 देशों के निर्मित संविधान का अध्ययन किया | विश्व का एकमात्र भारतीय संविधान है जिसमें नागरिकों के समस्त हितों का समावेश किया गया है | नागरिकों के मूल अधिकारों की जैसी व्याख्या भारतीय संविधान में देखने को मिलती है ऐसी व्याख्या किसी और देश के संविधान में नहीं है | हमें अपने संविधान पर गर्व है | इस अवसर पर सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं ने भारत और भारतीय संविधान के प्रति समर्पण और निष्ठा की शपथ ली | आज ही के दिन 26/11/2008 को आतंकवादियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर हमला किया था इस हमले को विफल करने में हमारे अनेकों जवान शहीद हुए थे | आज 26/11 को उनके शहीदी दिवस पर सभी छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त की |