विधि दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ प्रांतीय सूचना कार्यकर्ता सम्मेलन

WhatsApp-Image-2022-11-26-at-6.05.08-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। विधि दिवस के अवसर पर जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में डाल भगवान सिंह स्मृति पंचम प्रांतीय सूचना कार्यकर्ता सम्मेलन २०२२ का आयोजन संरक्षक एम एल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र डॉ दिनेश यादव उपस्थित रहे। सम्मेलन में बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद जनपदों के सूचना कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर अतिथि गण द्वारा माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात राष्ट्र राग “रघुपति राघव राजाराम…..”” का कीर्तन मंडल समन्वयक एम एच कादरी द्वारा कराया गया। भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया तथा सभी को भारतीय संविधान पड़ने का संकल्प दिलाया गया। ध्येय गीत ” जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो ” का सामूहिक गायन हुआ।

गुड गवर्नेंस की स्थापना में सूचना के अधिकार की भुमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों शिल्पी, शिवांगी, प्रिया एवम भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों अर्जुन यादव, गीतांजलि सिंह को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि डॉ दिनेश यादव ने कहा कि आज के दिन ही देश को भारतीय संविधान प्राप्त हुआ, हमारा दुनिया का श्रेष्ठतम संविधान है जो नागरिकों को प्रधानता प्रदान करता है। इसी संविधान ने नागरिकों को सूचना का अधिकार प्रदान किया है। सूचना के अधिकार के लोकहित में प्रयोग से व्यवस्था सुधार मिशन को गति मिलेगी।

मुख्य वक्ता के रुप में विचार व्यक्त करते हुए जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के संस्थापक/ अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि ग्यारह वर्ष से निरंतर व्यवस्था सुधार मिशन संचालित है, संविधान द्वारा प्रदत्त व्यवस्था के अनुसरण से नागरिक निष्क्रिय व्यवस्था को सक्रियता दिलाने में लगे हुए हैं। संगठन के कार्यक्रमों से प्रेरित होकर नागरिक निर्भीकता से सूचना के अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कुछ तत्व सूचना कानून को निष्क्रिय करने में लगे हैं, लोकोपयोगी कानूनों को निष्प्राण कर रहे हैं, ऐसे तत्वों को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु संगठन निरंतर राष्ट्रपिता के बताए हुए मार्ग पर चलकर प्रयासरत है। सूचना कार्यकर्ता माह में चार सूचनाएं मांगने, लोकहित के विषयों पर चार शिकायते करने का लक्ष्य पूरा करते रहें। जागरूक नागरिक अपने मोबाईल में उपयोगी पोर्टल और एप अवश्य डाउनलोड कर ले।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मार्गदर्शक एच एल झा, धनपाल सिंह, मंडल समन्वयक एम एच कादरी, सह मंडल समन्वयक अभय महेश्वरी, सह जिला समन्वयक महेश चंद्र, असद अहमद, तहसील समन्वयक राम लखन. वीरपाल, आर्येंद्र पाल सिंह, सह तहसील समन्वयक मो इब्राहीम, ओंकार, चंद्रपाल , बलवीर, रवि, हुकुम सिंह, वीरेंद्र, हरिनंदन सिंह, भुवनेश कुमार, अभय माहेश्वरी, प्रिया, वीरपाल सिंह , मोहम्मद आसिफ, अबरार, जोगेंद्र कुमार, सुरेंद्र, नीरज, शंभू, देवेंद्र सूरजपाल, सत्यपाल ,शिवांगी ,दिलावर हुसैन, अर्जुन सिंह ,गीतांजलि सिंह, प्यारेलाल ,समीरूद्दीन एडवोकेट, प्रेमपाल, पंकज ,टीकम सिंह, ओंकार सिंह, टिनू, मोनू ,राम खिलाड़ी, सूरजपाल ,रोशन लाल, ओपी सिंह, प्रेमपाल, ओम शरण, सुखबीर, अनिल प्रताप, गौरव कुमार, महेंद्र, दिनेश कुमार, नितिन, विनय प्रताप सिंह, विशेष कुमार, मंगल सिंह, दिनेश कुमार, बलवीर वेदपाल सिंह ,पिंटू सिंह ,श्री राम, नासिर हुसैन, सुशील कुमार सिंह, आर्यन पाल सिंह, महेश चंद्र, नत्थू सिंह ,इब्राहिम ,अमरीश प्रकाश, धनपाल सिंह, सेठ सिंह, रामगोपाल, हजरत हुसैन, जयपाल, असद अहमद आदि उपस्थित रहे।

संचालन प्रदेश समन्वयक डा सुशील कुमार सिंह ने किया। केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights