कांग्रेस ने संविधान दिवस पर बुद्धिजीवियों के साथ सेमिनार किया
बिल्सी। जिला कांग्रेस कमेटी युवा कांग्रेस कमेटी नगर कांग्रेस कमेटी बिल्सी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बुद्धिजीवी वर्ग के डॉक्टर एडवोकेट एवं साहित्यकार उपस्थित रहे एवं उपस्थित बिल्सी के लोगों ने उनको तन्मयता के साथ सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि भारत का संविधान जहां हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना सिखाता है वहां पर यह भी कहता है कि हमारे अधिकारों का भी हनन ना हो और आज इस लोकतांत्रिक संविधान बनाने वालों की आत्माओं को निश्चित रूप से ठेस पहुंच रही होगी कि किस तरीके से लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है आज अगर इस सरकार के खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो तुरंत उसके घर पर ही ई डी का नोटिस भेज पुलिस भेज दी जाती है, भारत का संविधान एक ऐसा संविधान है जो 26 नवंबर को 1950, 389 ,लोगों द्वारा तैयार किया गया था

और ठीक 2 महीने बाद 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री वीरेश तोमर ने कहा हमें आज जनता के बीच जाकर लोगों को जागरूक करना है कि वह अपने अधिकारों को जाने और उसका उपयोग करें। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल ने कहा की हम लोगों में शिक्षा का अभाव है जिसके कारण संविधान को पढ़ते नहीं और उसके प्रति हमारे अधिकारों का हनन होता है।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संचालन कर रहे सोमेंद्र सिंह यादव एडवोकेट ए ने उपस्थित लोगों को संविधान की मुख्य प्रति पढ़कर शपथ दिलाई। इस अवसर पर विनय कुमार सिंह एडवोकेट अशोक कुमार सिंह एडवोकेट डॉक्टर सलीम अंसारी प्रभात कुमार अनुग्रह सिंह किशन वीर मौर्या एडवोकेट राजा राम सिंह आज बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे । सेमिनार के प्रारंभ में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने सभी आगंतुकों और बुद्धिजीवियों का माला पहना कर स्वागत किया, और अंत में कार्यक्रम के आयोजक जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष भाई राजवीर सिंह यादव ने सभी बुद्धिजीवियों का आभार प्रकट किया।














































































