पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में चले लाठी – डन्डे, चार घायल, दी तहरीर
उझानी | कोतवाली क्षेत्र के कछला के एक वार्ड में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी – डन्डे चलने लगे । जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए । वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
बुधवार की रात कोतवाली क्षेत्र के कछला के वार्ड नम्बर 6 में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के मेवाराम पुत्र छदम्मी व दूसरे पक्ष के कल्लू पुत्र सिददार में कहासुनी के बाद लाठी – डन्डे चलने लगे । जिसमें एक पक्ष के कल्लू (50) पुत्र सिद्दार व कल्लू की पत्नी ममता व 22 वर्षीय बेटी मैनवती घायल हो गई । कल्लू ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि अपने ही पड़ोसी दुर्गपाल पुत्र मेवाराम, सीमा पत्नी दुर्गपाल व मेवाराम पुत्र छदम्मी से मारपीट हो गई जिसमें उसकी पत्नी ममता घायल हो गई तो वह अपनी पत्नी को एम्बुलेस द्वारा उझानी सरकारी अस्पताल लाया और वह घर पर अपनी बेटी मेनवती व बेटा पुष्पेंद्र का छोड आया । कल्लू ने अपने पड़ोसी दुर्गपाल उसकी पत्नी व पिता मेवाराम पर आरोप लगाते हुए तहरीर में लिखा है वह जब अपनी पत्नी का उझानी में उपचार करा रहा था । तभी मेवाराम के पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर उसकी बेटी और बेटे के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया । मारपीट में उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई । कल्लू ने तहरीर में लिखा है कि मेवाराम के लोग उसके घर से उसकी बेटी के सोने – चाँदी के आभूषण चुरा ले गए |
वहीं मेवाराम ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि कल्लू पुत्र सिददार व उसकी पत्नी ने अपने बच्चों से मोबाइल व रुपए चुरवा लिए थे । जो अभी मिले हैं इसी रंजिश को मानते हुए कल्लू व उसकी पत्नी व तोती पुत्र कल्लू ने उसके लड़के व उसके लड़के की बहू के साथ मारपीट की जिससे उनके गुम चोटें आई हैं। दोनों पक्षों में चले लाठी डन्डों में कल्लू पक्ष से कल्लू उनकी पत्नी ममता व बेटी मैनवती घायल हो गई । परिजनों ने जिन्हें एम्बुलेंस द्वारा उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चोटिल कल्लू व उनकी पत्नी ममता का चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार किया और गंभीर रूप से घायल मैनवती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया । वहीं मेवाराम पक्ष की तरफ से उनके बेटे दुर्गपाल की पत्नी सीमा चोटिल हो गई । जिनका चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया । वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।













































































