दरोगा, महिला सिपाही समेत दो के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी
कोर्ट के आदेश पर एस एस पी ने भी आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश
30 नवंबर को सी जे एम कोर्ट में होगी सुनवाई
(विधि संवाददाता सुधीर कश्यप)
बदायूं। सी जे एम नवनीत कुमार भारती ने दरोगा, महिला सिपाही समेत दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है काफी लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे पुलिसकर्मियों पर आदेश की तामील कराने को लेकर एस एस पी को पत्र लिखा जिस पर एसएसपी ने बिनावर प्रभारी निरीक्षक को आदेश की तामील कराने के लिए चेतावनी युक्त पत्र जारी किया है
सी जे एम कोर्ट मे घर में तलाशी के नाम पर सामान गायब करने के आरोप के संबंध में एक मुकदमा विचाराधीन है जिसमें दरोगा जीत सिंह जो वर्तमान में नोएडा में तैनात है महिला कांस्टेबल गीता जो वर्तमान में उझानी थाने में तैनात हैं कांस्टेबल दानवीर जो वर्तमान में सी ओ बिल्सी के हमराह है व कांस्टेबल योगेंद्र जो इस समय पूर्व विधायक कुशाग्र सागर की सुरक्षा में तैनात है आरोपी है सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट से वारंट आदेश जारी हुए थे लेकिन आदेश का पालन संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा नहीं कराया जा रहा था इस संबंध में बादी के प्रार्थना पत्र पर सी जे एम नवनीत कुमार भारती ने आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए एसएससी को पत्र लिखा जिस पर एसएसपी ने बिनावर थाना प्रभारी अजब सिंह को पत्र लिखकर आदेश का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए हैं
–
लेखपाल व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट के लिए कोर्ट में अर्जी
थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम मलगांव निवासी अधिवक्ता पदम सिंह ने चकरोड संबंधी शिकायत पर कार्रवाई न करने और शिकायत को रुपए लेकर दबाने का आरोप लगाते हुए मलगांव क्षेत्र के हल्का लेखपाल यगपाल व ग्राम प्रधान रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के सी जे एम कोर्ट में 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया कोर्ट ने मामले में संबंधित थाने से आख्या तलब कर सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख नियत की है













































































