बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने गुलड़िया स्थित यदु शुगर मिल द्वारा संचालित गन्ना क्रय केंद्र का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। डीएम ने सेंटर इंचार्ज को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन गन्ने की तौल कराई जाए। किसी भी प्रकार की घटतौली ना होने पाए। यहां डीएम ने कांटे का लाइसेंस एवं प्लाट के अनुबंध आदि सहित अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने कांटा इंचार्ज को निर्देश दिए कि किसानों को गन्ना तौल में परेशानी नहीं होनी चाहिए, किसानों के गन्ने की तौल क्रम से की जाए। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया है कि बाट माप विभाग द्वारा जनपद के सभी कांटो का निरीक्षण कराया जाए। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाता रहे।