केयरटेकर की लापरवाही से डीएम नाराज

IMG_3849
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने डहरपुर कला में गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया यहां मानक अनुसार व्यवस्थाएं ना पाए जाने पर डीएम ने कठोर नाराजगी व्यक्त करते हुए संरक्षक नरेश पाल को हटाने के निर्देश दिए हैं। प्रधान एवं क्षेत्रीय चिकित्सक को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने पाया कि दो गाय गंभीर रूप से बीमार हैं उनका इलाज नहीं किया गया। ना ही मौके पर कोई अभिलेख पाए गए। संरक्षक द्वारा इस संबंध में किसी को अवगत भी नहीं कराया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

साफ-सफाई मौके पर नहीं पाई गई। इन्हीं लापरवाही को दृष्टिगत रखते हुए डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए हैं नोडल अधिकारी तत्काल सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्ण कराएं एवं इन बीमार गोवंश को बेहतर इलाज मुहैया कराएं। इसके अलावा डीएम ने निर्देश दिए कि समस्त उपजिलाधिकारी खंड विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी अपने संबंधित क्षेत्रों में गौशाला का निरीक्षण कर सुनिश्चित करें कि उनमें गोवंश के लिए छाया चारा पानी ठंड से बचाव सहित अन्य व्यवस्थाएं मानक के अनुसार पूर्ण हो। पशु चिकित्सक नियमित रूप से गौशाला का निरीक्षण कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights