मजदूरों से भरी पिकअप और ट्रेलर में भिड़ंत, चार मजदूरों की मौत

14_02_2021-accident2_21367363_105013323
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर जंगल के बगहीडांड़ पुल के समीप शनिवार की रात पिकअप और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। इस दुर्घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच अन्‍य मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्‍चे उड़ गए। चीख पुकार मचने के बाद जानकारी के बाद पहुंंची और स्‍थानीय लोगों के सहयोग से सभी को अस्‍पताल भेजा गया। आनन फानन सभी को निकालकर अस्‍पताल भेजा तो वहां इलाज के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्‍य घायलों की हालत चिकित्‍सकों ने गंभीर बताई है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

गोरखपुर से मजदूरों से भरी पिकअप शनिवार की रात लगभग साढ़े 12 बजे वाराणसी की ओर जा रही थी। आजमगढ़- गोरखपुर मुख्य मार्ग पर केशवपुर जंगल के समीप बगहीडाड़ पुल के समीप पहुंची थी कि तभी सामने से मोरंग-बालू लदे ट्रेलर में आमने- सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि एक मजदूर ने जिला अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। वहीं पांच मजदूर घायल हो गए। जीयनपुर पुलिस व पीआरडी के जवानों ने 108 नंबर की चार एंबुलेंस से आनन-फानन में घायलों को तत्काल राहत देते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया । प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने सभी घायल मजदूरों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।जीयनपुर कोतवाली बताया कि मृत मजदूरों में बृजेश (24) पुत्र समरी बिंद ग्राम कादीपुर थाना डीएलडब्ल्यू जिला वाराणसी,  दिलीप (22)  पुत्र छोटे लाल रोहनिया वाराणसी, प्रदीप (20) पुत्र मुन्नालाल मोहल्ला सुंदरपुर नेवा थाना लंका वाराणसी, तेज बहादुर (26) पुत्र सुक्खू ग्राम कादीपुर थाना रोहनिया वाराणसी, रमेश (60) जिला वाराणसी के निवासी हैं। घायलों में ईश्वर पांडेय पुत्र देवेंद्र पांडेय देवगांव, प्रदीप पटेल पुत्र मुन्ना पटेल निवासी सुंदरपुर लंका, वाराणसी , तेज बहादुर पुत्र सुक्खु निवासी कादीपुर थाना रोहनिया वाराणसी, दिलीप पुत्र छेदीलाल ग्राम हर्षापुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी, प्रदीप पुत्र अज्ञात वाराणसी, बृजेश पुत्र समारु वाराणसी के निवासी हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights