बदायूँ। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग द्वारा सुख सारण का आयोजन किया गया, इसके अंतर्गत जनपद के ग्रामों में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया जनसामान्य को विभिन्न प्रकार से जागृत किया गया। जागरुक करते हुए बताया गया कि अपने आसपास गंदगी ना फैलाएं और अपने ग्राम पंचायत को घर को साफ रखें। स्कूल को स्कूल के बच्चों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में रैली का आयोजन किया गया और लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखेंगे विभाग द्वारा ऑनलाइन शपथ हेतु पोर्टल तैयार किया गया है जिसके माध्यम से जनसामान्य शपथ ले सकते हैं और अपना सर्टिफिकेट स्वयं डाउनलोड कर सकते है।