राशन कोटे के विवाद में विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या

WhatsApp-Image-2022-11-19-at-7.15.35-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। में राशन कोटे के विवाद में विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या
सुबह निकले थे टहलने,तभी हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी
हत्यारे हत्या करने के बाद तमंचा मौके पर छोड़ कर भागे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मृतक अध्यक्ष आंवला के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप का था करीबी
उसे राशन कोटेदार गुट ने चार दिन पहले भी पीटा था,पुलिस ने नही की कोई करवाई
मृतक जिलाध्यक्ष ने कुछ दिन पहले जता दी थी अनहोनी की आशंका,फिर भी पुलिस रही खामोश
जिलाध्यक्ष का शव झाड़ियों में पड़ा मिला,सिर में मारी गई गोली
शव के पास मिली उसकी लग्जरी कार,पास में पड़ा था अवैध तमंचा


जनपद में 19 दिन पूर्व हुई थी सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश गुप्ता,उनकी पत्नी और मां की हत्या
जनपद के लोग अभी ट्रिपल मर्डर को भूले भी नहीं थे कि अब हिंदू नेता की हत्या होने से सनसनी फैल गई हे
बदायू में एक के बाद एक हो रही है राजनीतिक लोगो की हत्याएं।घटना की जानकारी होने पर एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह मौके पर पहुंचे और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश
वहीं मृतक परिवार ने गांव के ही लोगों पर कोटे के विवाद के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है । मृतक का शव झाड़ियों के पास मिला है और पास में लग्जरी गाड़ी भी मिली है । मृतक ने चार दिन पहले ही पुलिस को तहरीर देकर जताई थी हत्या की आशंका


यूपी के जनपद बदायू के मुसाझग थाने के गांव मरई में आज हुआ है यह सनसनीखेज हत्याकांड
मरई गांव में आज सुबह विश्व हिंदू सेवा दल के जिला अध्यक्ष प्रदीप कश्यप टहलने निकले थे,तभी गांव से कुछ दूर पहले से घाट लगाए बैठे हमलावरों ने लग्जरी कार रोक कर प्रदीप को गाड़ी से खींचा और सिर में गोली मार कर हत्या कर दी,हत्यारे मौके पर तमंचा छोड़ कर भाग गए,जब ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तो झाड़ियों के पास शव पड़ा मिला। उसकी सफारी गाड़ी भी पास में खड़ी हुई मिली । आशंका है कि प्रदीप के साथ में जद्दोजहद हुई है आपको बता दें कि मृतक आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप का करीबी था । उसके पास गांव का राशन कोटा था, कुछ दिन पहले उससे राशन कोटा छीन गया और दूसरे व्यक्ति को राशन कोटा मिल गया था। इसी राशन कोटे को लेकर विवाद और रंजिश होना बताया जाता है। कोटे की शिकायत लगातार डीएसओ और थाना अध्यक्ष से भी कर चुका था ।

4 दिन पहले थाने में समझौता होने के बाद गांव में पंचायत हुई थी जिसके बाद प्रदीप की मानसिंह और उसके करीबियों ने प्रदीप की पिटाई कर दी थी जिसकी शिकायत थाने में करने के बाद थाना अध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की । परिजन कहते हैं कि जिसके बाद प्रदीप पर राशन कोटेदार ने बदला लेने की साजिश रच ली और रास्ते में प्रदीप की गाड़ी को और एक रोक कर मारा पीटी के बाद गोली मारकर हत्या कर दी इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं घटना की जानकारी होने पर एसएसपी बदायूं डॉक्टर ओपी सिंह मौके पर पहुंच गए हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी है।परिजनों ने बताया कि प्रदीप की चार दिन पहले पिटाई भी की गई थी,उसने हत्या की आशंका जताई,फिर भी पुलिस खामोश रही। पुलिस हत्यारोपियों को तलाश रही है,गांव में कोहराम मचा हुआ हे।
बदायू से अजय पाठक

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights