जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई

11111
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

पीलीभीत।जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के सम्बन्ध में जानकारी ली गई और उनका टीकाकरण कराने हेतु समस्त एमओआईसी को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही साथ एमओआई के माध्यम से आशाओं रजिस्टर में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं विवरण की जांच करने के निर्देश दिये गये। समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया संस्थागत प्रसवों की संख्या में बढोत्तरी करने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्यों की समीक्षा की गई और बरखेडा व बीसलपुर के सीएमएस को ध्यान देने के निर्देश दिये गये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया आगंनबाडी कार्यकत्रियों व स्कूलो के माध्यम से बच्चों को आयरन स्क्सीड टेबलेट वितरित कराना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के तहत दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये लक्ष्य के सापेक्ष पंजीकरण करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही साथ उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से गोल्डन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली गई, और निर्देशित किया गया कि गोल्डन कार्ड लक्ष्य के सापेक्ष निर्गत कराना सुनिश्चित किया जाये। समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि समस्त एमओआईसी के कार्यों व योजनाओं का विवरण बैठक में रखने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही साथ गोल्डन कार्ड व संचारी रोगों का विवरण रखने के निर्देश दिये, जिससे की प्रदेश स्तर पर इसकी समीक्षा की जा सके। जिलाधिकारी द्वारा समस्त एमओआईसी को निर्देशित किया गया कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के केस ज्यादा निकल रहे है उन क्षेत्रों में फोगिंग, दवाईयों का छिडकाव कराना सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही साथ डेंगू के मरीजों की जांच कराकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान समय से भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये बीसलपुर, पूरनपुर व अमरिया एमओआईसी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आलोक कुमार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त एमओआईसी सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित रहे।
डॉ यासीन खान

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights