बदायूँ। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विजय कुमार सिंह ने जनपद बदायूँ की समस्त निकायों (नगर पालिका परिषद, बदायूँ, उझानी, ककराला, बिल्सी, बिसौली, सहसवान एवं दातागंज तथा नगर पंचायत, गुलडिया, सखानू, कुंवरगॉव, कछला. इस्लामनगर, रूदायन, अलापुर, उसावाँ, उसहैत, फैजगंज, मुड़िया, सैदपुर, वजीरगंज एवं दहगवां) के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के निवासियों को अवगत कराया है कि इन नगर की वार्डवार निर्वाचक नामावली 18 नवम्बर 2022 शुक्रवार को अन्तिम रूप से प्रकाशित कर दी गई है। निर्वाचक नामावली उनके कार्यालय के अतिरिक्त कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), आदि कार्यालयों/स्थानों में आम लोगों के लिए निःशुल्क निरीक्षण के लिये उपलब्ध है।