युवा मंच संगठन ने बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया

WhatsApp-Image-2022-11-14-at-6.47.49-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उसहैत। युवा मंच संगठन के उसहैत नगरध्यक्ष आकाश सैनी विधानसभा उपाध्यक्ष रजत सैनी के नेतृत्व में कालसेन बाबा मंदिर के निकट पंडित जवाहर लाल नेहरू जी चित्र फूल माला पुष्प चढ़ा कर और बच्चो को बिस्कुट के पैकिट और टॉफियां बांट कर बाल दिवस मनाया गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस मौके पर युवा मंच संगठन के जिला सचिव वंश गुप्ता व विजय कश्यप ने बच्चो को पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के वारे और बाल दिवस क्यों मनाया जाता है इस विषय से अवगत कराया की पंडित जवाबर लाल नेहरू ने अपने एक प्रसिद्ध भाषण में कहा था, “आज के बच्चे कल का भारत होंगे जिस तरह से हम उनका पालन-पोषण करेंगे, उससे देश का भविष्य तय होगा ‘ पं. जवाहरलाल नेहरू का वर्ष 1964 में निधन हो गया, और उनकी याद में, संसद ने उनके जन्मदिन को बाल दिवस समारोह के रूप में स्थापित करने का प्रस्ताव जारी किया इससे पहले, भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था चाचा नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने उन्हें बच्चों से इतना प्यार था कि उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है.

यही वजह रही कि भारत की संसद ने उनके जन्मदिन 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया उनके मन में बच्चों के लिए अपार प्यार और सम्मान था और वह उन्हें हमारे देश का भविष्य मानते थे इस प्रकार, भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे उन्हें गुलाब भी बहुत पसंद थे इसलिए उनके कोर्ट की जेब में हमेशा एक गुलाब रहता था वह हर बच्चे को भारत का भविष्य मानते थे इसलिए उनका मानना ​​था कि उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए और उन्हें शिक्षित किया जाना चाहिए इस मौके पर बच्चों ने भारत माता जय का उद्घोष किया और बच्चो में खुशी का माहौल रहा ।

इस अवसर पर विशाल शर्मा रजत सैनी अनिल सैनी आनन्द कश्यप वंश गुप्ता अभी गुप्ता धर्मेंद्र सैनी उत्तम गुप्ता चमन सैनी निखिल सैनी तस्लीम खान गोपाल सैनी विजय कश्यप अशिव खान आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights