उघैती (बदायूँ)संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला में आग लगने से भैंस झुलस गई। शोर होने पर मोहल्ले वाले जाग गए। काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पुलिस को दी गई है। आग लगने से पशुपालक का करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव महानगर निवासी तेजपाल पुत्र हेतराम अपने परिवार के साथ बीती रात घर में सो रहे थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी पशुशाला में आग लग गई। आग लगने से पशुशाला में बंधी भैंस झुलस गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर भूषा भी जलकर राख हो गया। तेजपाल ने पशुशाला में आग लगी देख शोर मचा दिया। शोर होने पर मोहल्ले वाले दौड़े तथा आग बुझानी शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने दो घंटे की कोशिशों के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। आग में अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। तेजपाल ने बताया कि आग लगने से उसका करीब एक लाख रुपये नुकसान हुआ है।