ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
खंड शिक्षा अधिकारी ने फीता व हरीझंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

WhatsApp-Image-2022-11-11-at-6.21.56-PM-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वज़ीरगंज । नगर के क्रीड़ा स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ योगेश पाल की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता , ब्लॉक मंत्री सलमान खान एवं अन्य सहयोगियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर किया । कार्यक्रम के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को बीईओ व ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंत्री सलमान खान व अन्य सहयोगियों ने संयुक्त रूप से पुरुस्कृत किया । कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से हिलाल बदायूँनी व प्रभाकर मिश्रा ने किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी योगेश पाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के बौद्धिक व शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं । प्रतियोगिता के आयोजन पर ब्लॉक मंत्री सलमान खान ने सभी शिक्षकों को सफल आयोजन का श्रेय दिया साथ ही विजयी प्रतिभागियों को जिला स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दी । संचालन कर रहे शिक्षक हिलाल बदायूनी ने कहा कि खेल से प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ ऊर्जा संचरण भी होती है । प्रतियोगिताओं में 50 मीटर से लेकर 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता ऊंची कूद लंबी कूद खो खो कबड्डी गोला फेंक आदि का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक न्याय पंचायत के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया । खेल प्रतियोगिता में खेल प्रभारी गुरुदेव शर्मा देवशरण शर्मा अजय रघुनंदन निधि धर्मेंद्र महेंद्र गंगवार आशा देवी आदि का मुख्य सहयोग रहा । इस मौके पर एआरपी डॉ महिपाल टंडन , अम्बिका सिंह , प्रवीण गुप्ता, तारिफ अली, प्रदीप राठौर प्रभाकर मिश्र , अशोक गुप्ता , विनेश मिश्रा हाजी स्वालह अली आदि मौजूद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights