कवि माधव मिश्र को पगड़ी पहना कर एव शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया

WhatsApp-Image-2022-11-10-at-6.47.09-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत एवमअखिल भारतीय ब्राह्मण महिला महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए ३०वर्षो तक संघर्ष करने वाले अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत के राष्ट्रीय संयोजक कवि माधव मिश्र को जिला कार्यालय पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वर्णो को १०प्रतिशत आर्थिक आधार पर आरक्षण बरकरार रखने पर मोहन स्वरूप गुप्त नीरज कुमार शर्मा ,अनिल मिश्र और हर्ष दुवे ने संयुक्त रूप से पगड़ी पहनाकर , महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका ने संयुक्त रूप से शाल उड़ाकर और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। सामारोह की अध्यक्षता जिला संयोजक मोहन स्वरूप गुप्ता ने की संचालन इंजीनियर प्रमोद कुमार शर्मा ने किया । कार्यक्रम की जल पान और सम्मान की व्यवस्थापक संयोजिका जिला अध्यक्ष ब्राह्मण महिला महासभा की श्री मति रानी शर्मा रही। इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि पहले २०१९में भारत सरकार ने इसे लागू किया , अब सुप्रीम कोर्ट की मुहर लगने के बाद सवर्णों को १०प्रतिशत आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलता रहेगा।यह समाज के द्वारा मेरे आंदोलनों में समर्थन का परिणाम है। संगठन के द्वारा चाहे सभा,सम्मेलन,रैली,धरना प्रदर्शन सभी शांतिपूर्ण तरीके से किए गए।यह मेरे द्वारा समाज के लिए निश्वार्थ किए गए कार्यों का परिणाम है। तहसील, जिले, प्रदेशों,देश में ५जनवरी २०१०का जंतर मंतर दिल्ली में धरना देकर महामहिम राष्ट्रपति, तत्कालीन प्रधानमंत्री को ज्ञापन देना हो या फिर २०१६ में सर्व समाज के द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए प्रधानमन्त्री के कार्यालय फार्म भरवाकर भिजवाना हो सभी आंदोलन अहिंसक तरीके से किए।३४ वर्ष पहले एक सभा में बदायूं में आवाज उठाई। जिसके लिए बाद में वैश्य, क्षत्रिय, कायस्थ ,मुस्लिम समाज तक के फार्म भरवाकर समर्थन में प्रधानमन्त्री के दिल्ली कार्यालय डाकखाने से पार्सल द्वारा भिजवाये। सफलता के लिए धैर्य की आवश्यकता होती है। सभी धर्मो के प्रतिनिधियों एवम समाज का भरपूर समर्थन मिला।जो व्यक्ति किन्ही कारणों से आंदोलनों में नहीं आ सका उसने फोन पर कहा आ नहीं पा रहा हूं मन से मेरा समर्थन स्वीकार करे। दिल्ली हो हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित तेरह प्रदेशों के जंतर मंतर दिल्ली के धरना एवम सभाओं में जुटे और पार्टीयों भा, ज पा,कांग्रेस, ब स पा ने २०१४के चुनावी घोषणा पत्र में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात को शामिल किया। सरकार केंद्र में बी जे पी की आई हमारे आंदोलन चलते रहे और २०१९में भारत सरकार ने आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया। हमने कभी भी किसी के आरक्षण को समाप्त करने की बात नहीं की यही कहा कि गरीब सवर्ण में भी है इन्हें भी आर्थिक आधार पर आरक्षण दो। आप सबके द्वारा किया गया सम्मान उन सब का सम्मान है जिन्हें इसका लाभ प्राप्त होगा। मेरे सामाजिक कार्यों में सफलता मेरे प्रति आपके द्वारा प्रेम स्नेह, सहयोग के कारण मिली है। मुझे आप सबके द्वारा जो सम्मान दिया गया है मेरे साथ नीव की ईंट की तरह रहे सभी साथियों को समर्पित करता हूं। आप सभी का बहुत बहुत आभार प्रकट करता हूं।
आज के सम्मान कार्यक्रम में भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन बदायूं के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ,बिसौली से राम प्रकाश गुप्ता, लब गुप्ता, रानी शर्मा , रेनू गुप्ता,सुभाष रानीव गुप्त, पूनम गुप्ता,कनिष्का गुप्ता,अनिल मिश्र, हर्ष दुवे,प्रशांत गौड़ ,रामप्रकाश सिंह राठौर,,नितिन तिवारी,महेश,अंशु गुप्ता,आयुष गुप्ता,मयूर गुप्ता,धवन गुप्ता,पवन गुप्ता, राखी गुप्ता,अजमेरी आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights