बदायूं। हाल ही में बहुजन समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश पश्चिम के संयोजक बने इमरान मसूद पूरी यूपी का दौरा कर रहे हैं और मुसलमानों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में आज इमरान मसूद बदायूं में पूर्व मंत्री आबिद रजा से शिष्टाचार मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे। लगभग 1 घंटे दोनों के बीच अकेले में बातचीत हुई। अब क्या बात हुई यह गोपनीय रखी गई है इस बारे में ना तो इमरान मसूद साहब ने कुछ बताया और ना ही आबिद रजा कुछ बताने को तैयार हुए। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच अकेले में हुई पूरी बात को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। यह मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है चर्चा का माहौल इस मुलाकात ने गर्म कर दिया है।