इंजन का व्हील फटकर मासूम बच्ची के सिर में लगने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के गांव में खेत पर चल रहे इंजन के पास से घर से सरकारी हैंडपम्प पर पानी भरने गई एक मासूम बच्ची के सिर में इंजन का व्हील फटकर लग गया जिससे मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । मासूम बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सोमवार को कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम दहेमू निवासी लालमन साहू खेत पर इंजन से फसल में पानी लगा रहे थे । उनके खेत के बराबर वीरभान तोमर का घर है । घर के बराबर में लगे सरकारी हैंडपम्प से उनकी आठ वर्षीय मासूम बच्ची अनन्या पानी भरने गई थी । मासूम बच्ची जैसे ही नल पर पानी भरने पहुंची तभी खेत में चल रहे इंजन का अचानक व्हील फटकर तीन टुकड़ों में होकर व्हील का एक टुकड़ा मासूम बच्ची के सिर में लग गया जिससे मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । मासूम बच्ची की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और देखने वाले ग्रामीणों का तांता लग गया । परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिये मासूम बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights