संपादक वेद भानु आर्य की पत्नी का डेंगू से निधन, कछला गंगा घाट पर हुई अंत्येष्टि

बदायूं। हिंदी दैनिक बदायूं अमर प्रभात के संपादक वेद भानु आर्य की पत्नी का डेंगू से निधन हो गया। कछला गंगा घाट पर गमगीन माहौल में अंत्येष्टि हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। राजनीतिक दलों के लोगो तथा समाजसेवी और अन्य लोगों ने घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमर प्रभात के संपादक और उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री वेदभानु आर्य की पत्नी सीमा आर्य का घर पर डेंगू से निधन हो गया। उनके निधन होने से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर में श्री आर्य की पत्नी का आर्य समाज की वैदिक पद्धति से मंत्रोच्चारण के बीच कछला गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। पति वेद भानु आर्य ने मुखाग्नि दी।
वेदभानु आर्य की पत्नी सीमा आर्य को दो दिन से सामान्य फीवर था। हालत में सुधार न होने पर उनके रक्त की जांच कराई गई जिसमें डेंगू पॉजीटिब आया। बताते हैं कि देर रात सीमा आर्य की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ समय में ही उनका निधन हो गया।
सोमवार प्रातः जब पति वेदभानु समेत परिजनों को सीमा आर्य के असमय निधन की जानकारी हुई तब पूरा परिवार सदमें में डूब गया। श्रीमती आर्य की निधन की सूचना जब पत्रकारों को मिली तो पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई और वह वेदभानु आर्य के घर पहुंचे और उन्होंने दिवंगत की आत्मा को श्रद्धांजलि देकर ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थनाएं की इसके बाद परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
श्रीमती आर्य के निधन की सूचना पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, शारदा कांत ऊर्फ सीकू भैया, नगर विधायक महेश गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक वैश्य, पूर्व सांसद के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, पूर्व विधायक आशीष यादव समेत तमाम राजनैतिक एवं समाजसेवी संगठनों के नेताओं ने घर पहुंच कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
दोपहर में डीएम रोड स्थित आवास से श्रीमती आर्य की शव यात्रा शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोगो ने शामिल होकर अंतिम विदाई दी।
कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के समय सौरभ सक्सेना, राजेश वर्मा, आशुतोष शर्मा, संजीव सक्सेना, पवन वर्मा, सुनील वार्ष्णेय, संजय चुतर्वेदी, संजय गौर, संतोष शर्मा, राजीव पाल, चितरंजन सिंह, आलोक मालपानी, अंजार अहमद, सुनील मिश्रा, प्रताप यादव, धनवीर सिंह, संजय कश्यप, सुधाकर शर्मा, आई ए एम खान,पवन कश्यप, प्रवेंद्र प्रताप सिंह,जयपाल सिंह आदि पत्रकारों के अलावा सपा बसपा कांग्रेस एवं भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। जिसमें प्रमुख रूप से विश्वजीत गुप्ता, पूर्व एमएलसी भारत सिंह, गजेंद्र वैश्य, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे।