आधार नामांकन में अव्वल रहने पर बीईओ सम्मानित

WhatsApp-Image-2022-11-06-at-6.16.05-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

वज़ीरगंज । बेसिक शिक्षा विभाग में कक्षा 1 से 8 तक अध्यनरत छात्र छात्राओं का आधार नामांकन एवं प्रमाणीकरण संबंधी कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल रहा है । इसमे प्रत्येक छात्र छात्रा को शासन की लाभकारी योजनाओं से सीधा जोड़ने के लिए उनका आधार प्रमाणीकरण को आवश्यक किया गया है । विभाग के इस शीर्ष कार्य में प्रदेश स्तर पर विकास क्षेत्र वज़ीरगंज की प्रगति की सराहना स्वम महानिदेशक बेसिक शिक्षा विभाग ने की । इस संदर्भ में बीईओ की उत्कृष्ट कार्यशैली एवं कुशल प्रशासनिक नेतृत्व के लिए शासन स्तर से एक प्रशस्ति पत्र प्रेषित किया गया जिसे बीएसए ने बीईओ को बुलाकर प्रदान किया । प्रदेश में विकास क्षेत्र वज़ीरगंज के सराहनीय कार्य के लिए मिले सम्मान पर अध्यापकों व अधिकारियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है । बीईओ योगेश पाल ने कहा कि ये सम्मान एवं कार्य ब्लॉक के अध्यापकों के द्वारा ही संभव हो सका है एवं इसके लिए ब्लॉक के अध्यापक बधाई के पात्र हैं ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights