गुरू नानक देव के प्रकाश उत्सव पर विशाल नगर कीर्तन निकाला गया
गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर लख लख बधाइयां दी गई
बदायू। गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में आज शहर के जोगीपुरा स्थित गुरुद्वारे से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। यह विशाल नगर कीर्तन शहर के निर्धारित मुख्य मार्गो से होता हुआ पुन गुरुद्वारे पहुंच कर सम्पन्न हुआ। विशाल नगर कीर्तन का शहर में जगह जगह श्रद्धा भाव व पूर्ण आस्था और जोशो खरोश के साथ स्वागत सत्कार किया गया। अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विशाल नगर कीर्तन मार्ग पर जगह जगह स्टाल लगा कर शरबत,प्रसाद वितरण किया गया। विशाल नगर कीर्तन में युवाओं का जोश और भक्ति भावना देखते ही बन रही थी। नगर कीर्तन मार्गो पर सूरचा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

आपको बता दे गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में जोगीपुरा स्थित गुरुद्वारे से 26 अक्तूबर से 04 नवंबर तक प्रभात फेरी निकाली गई। 08 नवंबर को विशाल अटूट लंगर होगा।
आपको बता दे
गुरुमानक देव जी महाराज जी का 553वाँ प्रकाश उत्सव मनाया गया। श्रीगुरू सन्थ साहिब जी की छत्रछाया मे तथा पांच प्यारो की अगुवाई में आज एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन हुआ।

जिसमे नगर व बाहर से आयी झांकियों ने नगर कीर्तन की शोभा को बढ़ाया ।शोभा यात्रा में सबसे आगे निशान साहिब, रणजीत नगाड़ा, तथा न नरसिंघा ने अपनी आकर्षक छटाये बिखेरी। पंजाब से पाइप बॅण्ड, रुद्रपुर से आये दोल मास्टर ग्रुप, तक्ष बरेली से आयी गुतका पार्टी ने सबको मंत्रमुद्ध कर दिया। स्कूली बैण्ड बाजे व बच्चो के डांस ने भी खूब सराहना प्राप्त की। सुखमनी सेवा सोसाइटी ‘कौर सेवा सोसाइटी को संगत ने की गुरबाणी कीर्तन के द्वारा सबको परमात्मा से जोड़ने का प्रयास किया।
पंज प्यारो ने बोले सो निहाल- सतश्री अकाल के जयकारो से सभी को बाँध दिया। पालकी साहिब में श्री गुरुग्रंथ (साहिब जी महाराज विराजमान रहे जहाँ सभी ने माथा टेका व प्रसाद प्राप्त किया। प्रधान सरदार प्रतिपाल सिंह दुआ ने सभी का आभार व्यक्त किया।














































































