एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती

1ea40125-3252-49b5-8bd1-5dfa57788205
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

भाजपा ने आगरा महानगर के सभी 100 वार्डों में आयोजित किया रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन, कोठी मीना बाजार में हुआ सभा का आयोजन

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

आगरा। विभिन्न रियासतों में बंटे भारत को एक माला में पिरोने वाले महापुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती भाजपाईयों ने एकता दिवस के रूप में मनाई। भारत की विविधता के साथ एकता को बनाए रखने का संदेश देते हुए महानगर के सभी सौ वार्डों में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जैन स्मृति भवन से रन फॉर यूनिटी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर निकाय सह चुनाव प्रभारी माननीय सुरेश तिवारी व महानगर अध्यक्ष भानू महाजन हरी झंडी दिखाकर किया। सरदार पटेल अमर रहे के नारों संग कोठी मीना बाजार स्थित बल्लभभाई की प्रतिमा पर पहुंचे भाजपाईयों ने पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर सभा का आयोजन किया।
महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने इस मौके पर कहा कि देश की अखण्डता और एकता के लिए सरदार पटेल ने अपना सर्वस्य निछावर किया। विभिन्न रियासतों में बटे भारत को एकजुट करने का श्रेय सरदार बल्लभ भाई पटेल को ही जाता है। इसीलिए आज भाजपा एकता दिवस के रूप में सरदार बटेल की जयन्ती मना रही है। नगर निकाय सह चुनाव प्रभारी माननीय सुरेश तिवारी ने कहा कि ऐसे सशक्त नेता थे जिन्होंने भारत की एकता और अखण्ड भारत का संकल्प लिया और उसे पूरा भी किया। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक मनोज गर्ग, डा. यादवेन्द्र शर्मा, अलौकिक उपाध्याय, मीडिया प्रभारी महानगर सुनील करमचंदानी जी, महानगर सह मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights