वार्डवार निर्वाचक नामावलियाँ प्रकाशित, आज से कोई भी कर सकता है निरीक्षण

Election-commission
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विजय कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद बदायूँ की समस्त निकायों (नगर पालिका परिषद, बदायूँ, उझानी, ककराला, बिल्सी, बिसौली, सहसवान एवं दातागंज तथा नगर पंचायत, गुलडिया, सखानू, कुवरगॉव, कछला, इस्लामनगर, रूदायन, अलापुर, उसावा, उसहैत, फैजगंज, मुडिया, सैदपुर, बजीरगंज एवं दहगवा) के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के निवासियों को अवगत कराया है कि इन नगर की वार्डवार निर्वाचक नामावली आज प्रकाशित कर दी गई है। निर्वाचक नामावली मेरे कार्यालय से अतिरिक्त नीचे वर्णित कार्यालयों/ स्थानों में आम लोगों के निःशुल्क निरीक्षण के लिये उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति जो निर्वाचक नामावली में अपना नाम जुड़वाना चाहे या किसी प्रविष्टि को संशोधित कराना चाहें या किसी व्यक्ति के नाम के सम्बन्ध में आपत्ति करना चाहें, वह इस सम्बन्ध में अपना दावा या आपत्ति निर्धारित प्रपत्रों में आज 01 नवम्बर 2022 से 07 नवम्बर 2022 तक कार्यालय समय के दौरान अपरान्ह 3.00 बजे के पहले कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,  कार्यालय सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी, कार्यालय अधिशासी अधिकारी, सम्बंधित नगर पालिका एवं नगर पंचायत, जिला निर्वाचन कार्यालय(पंचायत एवं नगरीय निकास) एवं सम्बंधित मतदान केन्द्रों पर तैनात कर्मचारी को, या सीधे मुझे प्रस्तुत कर सकता है। विहित समय के पश्चात् प्रस्तुत की गई आपत्ति या दावे पर विचार नहीं किया जायगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights