उझानी में रामलीला कमेटी के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बारात धूमधाम से निकली

WhatsApp-Image-2022-10-01-at-6.22.02-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात में बारातियों के रूप में जन सैलाव उमड पड़ा । बाराती बने नागरिकों ने जय श्रीराम का जयघोष किया तो पूरा बाजार राममय हो गया । बारात के दौरान कलाकारों ने करतब दिखाए । काली अखाडे के कलाकारों ने भी जोरदार प्रर्दशन किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार को श्रीराम बारात शोभायात्रा की शुरुआत नगर के मौहल्ला खेड़ापति से सांय करीब पाँच बजे केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे प्रभात राजपूत ने पहले रामदरबार की झांकी का पूजन किया । पूजन के बाद उन्होंने फीता काटने के बाद नारियल फोड़कर बारात का शुभारंभ किया । राम बारात शुरु होते ही कलाकारों ने अपने करतब दिखाने शुरु कर दिए ।


शोभायात्रा नगर के बिल्सी रोड, किलाखेडा, बाजारकलां, साहूकारा, कछला रोड, घंटाघर चौराहा, स्टेशन रोड पर होती हुई देर रात रामलीला मैदान पहुंचकर खत्म हुई । शोभायात्रा के दौरान कलाकारों ने अपने करतब से बारातियों का मनोरंजन किया ।


श्रीराम बारात में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण का रथ सबसे आगे चल रहा था। इनके पीछे भरत, शत्रुघ्न , गुरू विश्वामित्र, भगवान गणेश, हनुमानजी, शंकर, पार्वती, शेरावाली मां, राधा-कृष्ण की झांकियां थी। नगर में बारात में शामिल झाकियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बारात में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम पीछे-पीछे चल रहा था ।श्रीराम शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान मुस्तैद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights