मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

घना कोहरा और शीतलहर से जनजीवन बेहाल, आठवीं तक के स्कूल 30 दिसंबर तक बंद

December 23, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मैनपुरी । घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और गलन ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। देर शाम शुरू हुआ घना कोहरा मंगलवार सुबह तक छाया रहा, जिससे दृश्यता महज 20 से 30 मीटर तक सिमट गई। ठंडी हवाओं के चलते गलन बढ़ गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर नजर आए। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में 30 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले विद्यालयों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया था, लेकिन ठंड में कमी न आने के कारण अब सात दिन का पूर्ण अवकाश दिया गया है। 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे। आदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

मंगलवार को सुबह के समय कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा, हालांकि 11 बजे के बाद निकली हल्की धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। पिछले करीब एक सप्ताह से जिले में कोहरा और ठंड लगातार बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का असर बढ़ गया है और शीतलहर लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विशेषज्ञ नरेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार 24 और 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि 26 दिसंबर से तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। इस दौरान घने कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है।

घने कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भी साफ नजर आया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बसें अपने गंतव्य तक करीब एक घंटे की देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और कई स्थानों पर लोग हेडलाइट जलाकर ही सफर करते दिखे।

रेल यातायात भी कोहरे से बुरी तरह प्रभावित हुआ। घने कोहरे के कारण ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। मंगलवार को कालिंदी एक्सप्रेस डाउन अपने निर्धारित समय से 12 घंटे 15 मिनट की देरी से मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची, जबकि अप कालिंदी एक्सप्रेस करीब 8 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय की व्यवस्था न होने से यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बैठकर समय काटना पड़ा, जिससे यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights