मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

फास्ट फूड बना मौत की वजह, अमरोहा की 11वीं की छात्रा की इलाज के दौरान मौत

December 23, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अमरोहा । फास्ट फूड खाने का शौक अमरोहा की 11वीं की छात्रा अहाना (16) की जान पर भारी पड़ गया। चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्गर जैसे जंक फूड के लगातार सेवन से उसकी आंतें बुरी तरह खराब हो गईं और उनमें छेद हो गए। निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अमरोहा नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी किसान मंसूर खान की सबसे छोटी बेटी अहाना हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक अहाना को फास्ट फूड खाने का बेहद शौक था। मना करने के बावजूद वह लगातार चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्गर खाती रहती थी। सितंबर माह में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और पेट में तेज दर्द की शिकायत शुरू हो गई।

30 नवंबर को हालत गंभीर होने पर परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने आंतों के चिपकने और उनमें छेद होने की पुष्टि की। डॉक्टरों ने इसकी मुख्य वजह लंबे समय से फास्ट फूड का सेवन बताया। 30 दिसंबर की रात उसका ऑपरेशन किया गया और कुछ दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन उसकी कमजोरी लगातार बढ़ती चली गई।

चार दिन पहले अहाना की तबीयत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ और वह चलने-फिरने भी लगी, लेकिन रविवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट फेल होने से उसकी मौत हो गई।

छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मामा गुलजार खान उर्फ गुड्डू ने बताया कि डॉक्टरों ने फास्ट फूड को ही आंतों के खराब होने की मुख्य वजह बताया है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह के अनुसार फास्ट और प्रोसेस्ड फूड शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हैं। इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है और डायबिटीज, दिल की बीमारी और लिवर संबंधी रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

वरिष्ठ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. राजीव गुप्ता का कहना है कि जरूरत से ज्यादा फास्ट फूड लिवर और आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। बच्चों और युवाओं में कम उम्र में फैटी लिवर, डायबिटीज और अन्य बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने संतुलित आहार अपनाने और जंक फूड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights