उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जनवरी की टीईटी परीक्षा निरस्त की

Screenshot 2025-12-23 202401
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 28-29 जनवरी की टीईटी परीक्षा निरस्त कर दी है। आयोग की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के साथ प्रवक्ता (पीजीटी) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षाओं का नया कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा। टीईटी मई माह के मध्य में आयोजित किए जाने पर विचार किया जा रहा है। आयोग की मंगलवार को हुई बैठक में परीक्षा नियंत्रक को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए गए। नए अध्यक्ष प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में परीक्षाओं के आयोजन को लेकर गतिरोध दूर होने के संकेत मिले हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आयोग ने माना कि टीईटी के लिए अभी तक विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, ऐसे में जनवरी में परीक्षा कराना संभव नहीं था। यदि कोई बाधा नहीं आई तो 17 और 18 मई को टीईटी आयोजित हो सकती है, हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बैठक में टीजीटी, पीजीटी और टीईटी की तारीखों पर अन्य भर्ती संस्थाओं से समन्वय बनाकर निर्णय लेने के निर्देश दिए गए।

सदस्यों ने परीक्षा केंद्रों के चयन, परीक्षा एजेंसी के निर्धारण और अन्य संस्थाओं की कार्यप्रणाली के अध्ययन पर भी जोर दिया। अध्यक्ष ने परीक्षाओं को तय समय पर कराने, शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन संख्या 51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के साक्षात्कार की तारीख आपत्तियों के निस्तारण के बाद घोषित की जाएगी। परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन भी किया। आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आंतरिक विजिलेंस प्रणाली लागू करने और सतर्कता अधिकारी की नियुक्ति का भी निर्णय लिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights